Doordrishti News Logo

सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो नकबजन, पहचान के प्रयास

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती बनाड़ स्थित शिवविहार क्षेत्र में रहने वाले सेवानिवृत सैन्यकर्मी के मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर दो लाख की नगदी, चार तोला सोना और हाथ घड़ी चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार के लोग मथानिया स्थित पैतृक घर किरमसरिया गए हुए थे। बनाड़ पुलिस सीसीटीवी फुटेजों को जांच कर चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

बनाड़ थाने के एएसआई गंगाराम ने बताया कि मूलत: मथानिया के किरमसरिया हाल शिवविहार दस दुकान के पीछे रहने वाले मोहनराम पुत्र जोराराम जाट ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वे फौज से सेवानिवृत हैं, अब दिल्ली में नौकरी करते हैं। शिव विहार में पत्नी व बच्चे रहते है। 25 फरवरी को परिवार के लोग किरमसरिया गांव गए हुए थे।

शनिवार को घर लौटे तो ताले टूटे हुए मिले। अज्ञात चोर दीवार फांद कर घर में घुसे और अलमारी में रखे दो लाख रूपए, चार तोला सोने के जेवरात एवं एक हाथ घड़ी चुरा ले गए। एएसआई गंगाराम के अनुसार सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे है। उसमें युवक नजर आए हैं। दूर व धुंधला होने से पहचान में कुछ दिक्कत आ रही है। मगर जल्द ही इनकी पहचान कर पकड़ लिया जाएगा। मोहनराम की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

कृषि विज्ञान मेला 14 से

February 9, 2026