अकेली देखकर नाबालिग से छेड़छाड़,केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अकेली देखकर नाबालिग से छेड़छाड़,केस दर्ज। निकटवर्ती मथानिया कस्बा क्षेत्र में अकेली देखकर नाबालिग से छेड़छाड़ की गई। पीडि़ता के परिजन ने एक युवक को नामजद कर पॉक्सो में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में अब जांच आरंभ की है।
कार चालक की लापरवाही ने ली बाइक सवार की जान
मथानिया पुलिस ने बताया कि उम्मेदनगर निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 5 मई की दोपहर के समय आरोपी युवक ने उसकी नाबालिग पुत्री को अकेली देखकर उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
