किला रोड पर देर रात घर में लगी भीषण आग
- सोलर पैनल से लगी बड़ी आग
- पूरे घर का सामान और छह गाडिय़ां जलकर नष्ट
- सोलर कंपनी के खिलाफ दी शिकायत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कैफे के बाहर से युवक का अपहरण। शहर के अंदरूनी क्षेत्र किलो रोड स्थित गोकूलधाम सोसायटी में एक मकान में रविवार की देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने का प्रथम दृष्टया कारण सोलर पैनल बताया गया है।
इस आग में पूरे घर का इलेक्ट्रानिक सामान के साथ फर्नीचर इत्यादि जल गए। घर के पोर्च में खड़ी छह गाडिय़ां भी आग की भेंट चढ़ गई। अब घर मालिक ने सोलर पैनल लगाने वाली कंपनी एजेंसी के खिलाफ सूरसागर थाने में लिखित शिकायत देकर जांच की मांग की है।
दरअसल किलारोड पर गोकूलधाम सोसायटी सिद्ध गणेश मंदिर के सामने रमेश किशन शर्मा का मकान है। उनके घर की छत पर अरूणोदय सोलर कंपनी एजेंसी की तरफ से सोलर पैनल पिछले महिने ही लगवाया गया था। सोलर पैनल की फिटिंग आदि काम कं पनी के कर्मचारियों द्वारा ही किया गया था। रविवार की रात को सोलर पैनल के तार ने विद्युत लाइन को छू लिया जिससे पूरे घर में आग लग गई। घर के एसी,फ्रिज,कूलर, फर्नीचर के साथ दीवारें तक जल गई।
दानपेटी से रुपए चुराने का आरोप, दो युवकों पर जताया संदेह
इनता ही नहीं घर के पोर्च में खड़ी छह गाडिय़ां भी जलकर नष्ट हो गई। आग की जानकारी पर बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पहुंची थी। घर को पूरी तरह नुकसान पहुंच गया।पीडि़त रमेश किशन की तरफ से सूरसागर थाने में लिखित शिकायत अरूणोदय सोलर के खिलाफ दी गई है। पुलिस से इस संबंध में जांच की मांग की गई।
