Doordrishti News Logo

दो घरों में दिनदहाड़े व एक में रात को हुई चोरी

हजारों के जेवर नगदी पार

जोधपुर,दो घरों में दिनदहाड़े व एक में रात को हुई चोरी। शहर में नकबजनों ने तीन घरों में सैंधमारी करते हुए हजारों के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ किया है। दो घरों में दिन में और एक में रात को सैंध लगी है। संबंधित थाना पुलिस ने अब नकबजनों की तलाश आरंभ की है।

बनाड़ पुलिस ने बताया कि देवासियों का बास बनाड़ निवासी बुधाराम पुत्र गिरधारीराम देवासी ने रिपोर्ट दी कि वह 14 नवंबर को दिन में अपने किसी काम से परिवार सहित बिराई गांव गया था। शाम छह बजे लौटा तो घर के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोरों ने सारा सामान बिखेर कर वहां से 30 हजार की नगदी,दो चांदी की पायजेब जोड़ी,20 तोला का चांदी का कंदोरा आदि सामान चोरी कर ले गए।

इसे भी पढ़िए – युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई से मारपीट

इसी तरह कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि मानपुरा बालाजी नगर गोरा होटल से आगे रहने वाली शोभा वैष्णव पत्नी राजूदास ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह 14 नवंबर को परिवार सहित बाहर गई थी। सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे के बीच अज्ञात चोरों ने ताले तोडक़र घर में प्रवेश किया और वहां से सोने चांदी के जेवरात आदि चोरी कर ले गए।

सूरसागर पुलिस के अनुसार नारवा खिंचियान निवासी सत्यपाल सिंह पुत्र ब्रजपाल सिंह के मकान में 14-15 नवंबर की रात को चोरों ने सैंध लगाकर वहां से सोने चांदी के जेवरात और नगदी चुरा ले गए।

Related posts:

जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस में पकड़ी अवैध शराब

February 23, 2026

जन्मदिवस पर देहदान का संकल्प लेकर पेश की अनुकरणीय मिशाल

February 23, 2026

भगवान झूलेलाल का चेटीचंड मेला 20 मार्च को

February 23, 2026

आईआईटी ने खोजा मानव शरीर का प्रोटीन जो खतरनाक बैक्टीरियल बायोफिल्म को रोक सकता है

February 23, 2026

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026