Doordrishti News Logo

अवैध बजरी से भरे दो डंपर व ट्रैक्टर ट्राली बरामद

  • तीन प्रकरण दर्ज
  • दो में चालक सहित गाड़ियां जब्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध बजरी से भरे दो डंपर व ट्रैक्टर ट्राली बरामद। कमिश्ररेट पुलिस ने बुधवार को अवैध बजरी को लेकर कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली और दो डंपर को जब्त किया है। एक में चालक फरार हो गया। पुलिस ने तीन अलग अलग प्रकरण दर्ज किए है।

कुम्भलगढ़ किले में सदियों से रह रहे आदिवासी ग्रामीणों को राहत

लूणी थानाधिकारी हमीर सिंह ने बताया कि अवैध बजरी को लेकर पुलिस की तरफ से धुंधाड़ा-फींच रोड पर नाकाबंदी की गई। तब एक डंपर अवैध बजरी से भरा पकड़ा गया। इसके चालक झालावाड़ के बामन देवरिया निवासी तूफानलाल पुत्र शंकरलाल के खिलाफ प्रकरण बनाया गया।

एएसआई छोटूराम ने इस अवैध बजरी से भरे डंपर को पकड़ा। वहीं एक अन्य मामले में फींच- भांडू रोड पर अवैध बजरी से भरा डंपर जब्त किया गया। इसका चालक मौके से भाग गया। उसकी पहचान कर अब तलाश की जा रही है।

मथानिया थाने के तिंवरी चौकी प्रभारी एसआई प्यारेलाल ने बड़ा कोटेचा गांव में नाकाबंदी में एक टे्रक्टर ट्राली को अवैध बजरी परिवहन करते पकड़ा। चालक मालंूगा निवासी भूराराम के खिलाफ केस दर्ज किया गया।