Doordrishti News Logo

तीन दिन में चुराई दो बाइक, शातिर गिरफ्तार

जोधपुर, शहर के देवनगर पुलिस ने सोमवार को एक शातिर वाहन चोर को पकड़ा है। उसने तीन दिन में दो बाइक को चुराया। पुलिस ने इसकी निशानदेही पर दो बाइक जब्त की है। यहां पर पाल रोड स्थित झोपडिय़ों में रहता था। देवनगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि मूलत: चित्तौडग़ढ़ के निकुंब हाल पाल रोड झुग्गी झोपडिय़ों में रहने वाले रामलाल पुत्र भंवर लाल मेघवाल को गिरफ्तार किया गया। उसने तीन दिन में दो जगह सिंधु महल और खेमे का कुआं क्षेत्र से दो बाइक चुराई थी। उसे गिरफ्तार कर दोनों बाइक को जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ अन्य आपराधिक रिकॉर्ड चित्तौडग़ढ़ से पता लगाया जा रहा है। जोधपुर में पिछले डेढ़ साल से रह रहा है। वह अपने घर भी आता जाता रहता है। उससे अन्य घटनाओं के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: