Doordrishti News Logo

अलग अलग स्थानों से दो बाइक चोरी

जोधपुर(डीडीन्यूज),अलग अलग स्थानों से दो बाइक चोरी। शहर में अलग अलग स्थानों से दो बाइक चोरी हो गई। शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि भैरूनगर उटांबर निवासाी अचलाराम पुत्र मूलाराम 10 सितंबर को एमडीएम अस्पताल आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। इसी तरह महामंदिर थाने में दी रिपोर्ट में जेड बीजेएस कॉलोनी निवासी किशन सिंह पुत्र गोविंद सिंह ने पुलिस को बताया कि 16 सितम्बर को घर के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई।

जुआरियों को पकड़ा 
नागौरी गेट थाने के एएसआई मुकनाराम ने शीतला माता मंदिर जाने वाली रोड पर खाईवाली कर रहे सोहिल को गिरफ्तार कर दांव पर लगे 1100 सौ रुपए और एएसआई परमेश्वरलाल ने शिव मंदिर के सामने जीवनदास का कुआ क्षेत्र में असलम खान सिंधी को पकड़ा और 750 रुपए जब्त किए।

एआई तकनीक और महिला सुरक्षा पर फोकस- डीजीपी शर्मा

रातानाड़ा थाने के हैड कांस्टेबल भगाराम ने पुरानी लोको क्षेत्र में गुब्बाखाई कर रहे दिलीप आचार्य और एएसआई राजेश कुमार ने श्याम कुमार को पकड़ा।

करंट लगने से युवक की मौत 
सूरसागर थाना क्षेत्र मणाई गांव में 37 वर्षीय भगवानसिंह पुत्र भंवर सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। उसके भाई जवानसिंह ने मर्ग में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार 
कमिश्ररेट जिला पूर्व में माता का थान थाने के एसआई मांगीलाल ने कीर्ति नगर पार्क के पास अवैध शराब के साथ आकाश सिंह पुत्र कैलाश सिंह को गिरफ्तार कर बेचने को रखे 50 पव्वे देशी शराब, 62 पव्वे अंग्रेजी शराब और 18 बोतल बीयर के साथ 31 केन बीयर जब्त की।

इधर नागौरी गेट थाने के एएसआई पप्पू सिंह ने शीतला माताजी मंदिर रोड कागा क्षेत्र में अरूण सिंह पुत्र रणजीत सिंह ओड से अवैध शराब को जब्त किया। जबकि राइकाबाग क्षेत्र में नरेंद्र सिंह पुत्र करणीसिंह को पकड़ा गया।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026