Doordrishti News Logo

अवैध डोडा पोस्त और शराब के साथ दो गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध डोडा पोस्त और शराब के साथ दो गिरफ्तार। कमिश्ररेट पुलिस ने रविवार को अलग अलग स्थानों से मादक पदार्थ के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया।माता का थान थाने के एसआई हरखाराम ने रात्रि के समय स्कूटी पर डोडा पोस्त का परिवहन कर रहे बलदेव नगर धर्मकांटा के पास रहने वाले गौरव पुत्र नाथूसिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 490 ग्राम डोडा पोस्त कर और स्कूटी जब्त की।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया। मथानिया थाने के एएसआई बंशीलाल ने तिंवरी में गंगाराम पुत्र मगाराम मेघवाल को गिरफ्तार कर बेचने को रखे 48 पव्वे देशी शराब के जब्त किए। उसके खिलाफ आबकारी का प्रकरण दर्ज किया गया।

जुआरी पकड़ा
प्रतापनगर थाने के हैड कांस्टेबल पूनाराम ने प्रतापनगर बस स्टेण्ड के पास गुब्बाखाई कर रहे अबरार अली पुत्र अली हुसैन को गिरफ्तार कर दाव पर लगी राशि जब्त की। इसी तरह बोरानाड़ा थाने के हैड कांस्टेबल ललित कुमार खत्री ने बासनी सिलावटा क्षेत्र में गुब्बाखाई कर रहे सुखदेव पुत्र मोहनराम वादी को गिरफ्तार किया।