Doordrishti News Logo

गीता धाम तिंवरी ट्रस्ट का 139 वां इंटरनेशनल गीता कॉन्फ्रेंस आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गीता धाम तिंवरी ट्रस्ट का 139 वां इंटरनेशनल गीता कॉन्फ्रेंस आयोजित। आध्यात्मिक नगरी जोधपुर में गीता धाम तिवरी ट्रस्ट द्वारा 139वां इंटरनेशनल गीता कॉन्फ्रेंस एवं हरिहर महाराज के 128वें जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जोधपुर के महेश्वरी भवन में आयोजित हुआ,जहाँ देश विदेश से श्रद्धालु एवं भक्त बड़ी संख्या में पहुँचे।

हरिहर महाराज के अनन्य भक्त रमनभाई,डॉ.नरेंद्र अवस्थी,भंवर लाल सोनी,रोशन पुरोहित सहित अनेक श्रद्धालु आयोजन में उपस्थित थे। जन्मोत्सव के इस विशेष अवसर पर आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं गीता ज्ञान पर आधारित प्रवचनों की श्रृंखला चली, जिससे वातावरण पूर्णत: भक्तिमय बन गया।

वाहन चोरों ने विभिन्न स्थानों उड़ाए नौ दुपहिया वाहन

कार्यक्रम में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के कोषाध्यक्ष गोविन्द देवगिरी भी मौजूद थे। श्रद्धा स्वामी गुरु गीतेश्वरी,प्रोफेसर वेद गोविंद सहाय शुक्ला,सेवानिवृत्त आईएएस के.शिव प्रसाद एवं स्वामी गीता किरण जैसे विद्वान संतों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति आयोजन में थी।कार्यक्रम के दौरान श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों पर गहन चर्चा,आध्यात्मिक मार्गदर्शन तथा मानव जीवन में गीता के महत्व पर विचार विमर्श किया गया। हरिहर महाराज के मार्गदर्शन की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भक्तों को आध्यात्मिक बोध एवं जीवन मूल्यों की प्रेरणा दी गई।

Related posts: