रूणिचा एक्सप्रेस आज से एलएचबी रेक से दौड़ेगी

यात्रियों को मिलेगी अधिक सुरक्षा व आरामदायक यात्रा की सुविधा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रूणिचा एक्सप्रेस आज से एलएचबी रेक से दौड़ेगी। दिल्ली-जैसलमेर-दिल्ली के बीच चलने वाली रूणिचा एक्सप्रेस में रेलवे ने बड़ा बदलाव किया है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए इस ट्रेन में अब मंगलवार से परंपरागत आईसीएफ रेक की जगह अत्याधुनिक एलएचबी रेक से संचालन शुरू किया जा रहा है।

सातवीं की छात्रा रावी शर्मा ने किये कैंसर पीड़ितों के लिए बाल दान

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 14087, दिल्ली-जैसलमेर रूणिचा एक्सप्रेस का एलएचबी रेक के साथ संचालन मंगलवार 9 दिसंबर से दिल्ली से शुरू होगा। वहीं ट्रेन संख्या 14088 जैसलमेर-दिल्ली रूणिचा एक्सप्रेस 10 दिसंबर, बुधवार से जैसलमेर से एलएचबी रेक से चलेगी।

उन्होंने बताया कि एलएचबी रेक अधिक सुरक्षित,आरामदायक और उच्च गति के लिए बेहतर तकनीक से बने होते हैं, जिनसे यात्रियों को झटकों में कमी और स्थिर यात्रा का अनुभव मिलता है। एलएचबी कोचों से संचालन शुरू होने से इस ट्रेन में यात्रा और भी आरामदायक और सुरक्षित होगी।

एलएचबी रेक संरचना परिवर्तन के बाद ट्रेन में कुल 16 कोच शामिल होंगे-1 फर्स्ट एसी,1 सेकंड एसी,3 थ्री-टियर एसी,5 स्लीपर,4 जनरल कोच,1 एसएलआर कोच और 1 पावर कार।

Related posts:

वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकारों की समस्या समाधान की मांग

January 22, 2026

आशापूर्णा बिल्डकॉन व मगमोहन चैरीटेबल ने गरीबों को बांटे 300 कम्बल

January 22, 2026

007 गैंग के मुख्य सरगना पर कसा शिकंजा 25 हजार के इनामी गैंगस्टर पकड़ा

January 22, 2026

खाना खाने के बाद पेमेेंट की बात पर होटल संचालक के भाई पर चाकू से हमला

January 22, 2026

अपहरण और डरा धमका कर रुपए ऐंठने वाले फरार ईनामी कांस्टेबल को पकड़ा

January 22, 2026

एमजीएच की पार्किंग में कर्मचारियों को पीटा

January 22, 2026

बेटे को जन्म देते ही मां की मृत्यु निजी अस्पताल में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

January 22, 2026

सप्लाई देने वाले को प्रतापगढ़ से पकड़ लाई पुलिस

January 22, 2026

जेसीबी से फॉर्च्यूनर तोड़ने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

January 22, 2026