Doordrishti News Logo

सात तोला जेवरात बनाने के बाद कुछ पेमेंट दिया बाकी अब तक नहीं दिया,केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सात तोला जेवरात बनाने के बाद कुछ पेमेंट दिया बाकी अब तक नहीं दिया,केस दर्ज।शहर के निकट शिक्षक कॉलोनी रायल्टी नाका चौखा में एक ज्वैलर ने कुछ लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। ज्वैलर से सात तोला सोने के आभूषण बनवाने के बाद बाकी के रुपए नहीं दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

अलग अलग हादसों में दो की मौत

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि परिहार नगर स्थित गुरू राजाराम नगर द्वितीय भदवासिया निवासी बाबूलाल सोनी की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि उसकी एक ज्वैलरी शॉप रॉयल्टी नाका शिक्षक कॉलोनी के पास में करणी ज्वैलर्स नाम से है। जहां पर जगदीश तिलवाडिय़ा,रूप सिंह आदि ने 9 अक्टूबर 21 को सात तोला सोने के जेवरात बनवाए थे। काफी पेमेंट दिया मगर बाकी 1.42 लाख रुपए अब तक नहीं दिए। पुलिस ने धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

Related posts: