Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के निकटक झंवर थाना पुलिस ने रविवार को देसी पिस्टल एक कारतूस सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। झंवर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर थाना इलाके के दईपड़ा खिंचियान में कार्रवाई की गई। जहां रहने वाले रतनसिंह पुत्र अर्जुनसिंह व चैनसिंह पुत्र दीपसिंह के कब्जे से एक देसी पिस्टल मय एक कारतूस बरामद किया गया। जिस पर पुलिस की टीम ने रतनसिंह व चैनसिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े – दो सूने मकानों के ताले तोड़कर 13.5 तोला सोने के जेवर, 2 किलो चांदी व 50 हजार चोरी

Related posts: