टैक्सी चालक से लूटपाट के दो आरोपी गिरफ्तार
इवेंट का सामान ले जाने के समय पत्थर फेंक लोडिंग टैक्सी रोककर मोबाइल और पर्स लूटा
जोधपुर, शहर के सूरसागर स्थित जालेची झालरा क्षेत्र में भैरूनाथ भील बस्ती की गली के पास दो जनों ने सडक़ पर पत्थर डाल लोडिंग टैक्सी रुकवाई और चालक से मारपीट कर मोबाइल व पर्स लूट लिया। संदिग्धों से पड़ताल के बाद पुलिस ने रविवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी गौतम डोटासरा ने बताया कि भोपालगढ़ में झालामलिया निवासी श्यामलाल पुत्र बाबूलाल मेघवाल लोडिंग टैक्सी का चालक है। वह शनिवार रात एक बजे इवेंट का सामान लेने के लिए कायलाना झील के पास होटल व रिसोर्ट जा रहा था।भैरूनाथ भील बस्ती की गली के पास दो युवक सामने आए और पत्थर डालकर लोडिंग टैक्सी रुकवा ली। दोनों ने फाटक खोलकर चालक को बाहर निकाला और मारपीट शुरू कर दी। फिर उसका मोबाइल व पर्स लूट लिया। पर्स में 13 सौ रुपए,आधार कार्ड, एटीएम व एक डायरी थी।
युवकों के भागने पर चालक ने कुछ दूर नजर आई पुलिस को वारदात के बारे में अवगत कराया। साथ ही लूट का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने वारदात स्थल के आस-पास संदिग्धों से पड़ताल के बाद न्यू भैरूनाथ कॉलोनी निवासी प्रकाश पुत्र फरसा राम उर्फ फूसाराम भील और सन्नी उर्फ बूचरिया पुत्र संतोष भील को शांति भंग व संदिग्ध हालात में गिरफ्तार किया। सामान बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

