जोधपुर। शहर की महामंदिर थाना पुलिस ने रविवार को नकबजनी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। एसीपी दरजाराम ने बताया कि 16 जनवरी को सुमेरमल मूथा व मनोज शर्मा ने रिपोर्ट देकर बताया कि 14 जनवरी को रात के समय दुकानों में अज्ञात चोरों द्वारा ताले व शटर तोडक़र चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। जिस पर चोरी का मामला दर्ज किया गया। थानाधिकारी लेखराज सिहाग सहित टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। इस जांच में गोल मेहरो का चौक, न्याति नोहरा, थाना सदर कोतवाली निवासी केशव मेहरा पुत्र किशन मेघवाल व अमन शेख पुत्र सब्बीर अहमद को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों चोरों ने उक्त दोनों चोरी के साथ कृषि मंडी में एक दुकान के शटर तोड़क़र रुपए चोरी भी की थी। दोनों को अब गिरफ्तार किया गया, इनसे अब पूछताछ की जा रही है। पुलिस को संदेह है कि इनके साथ और भी नकबजन शामिल हो सकते हैं।
Related posts:

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

