Doordrishti News Logo

यात्री की चतुराई पर टीटीई की सतर्कता पड़ी भारी,पकड़ी गई अवैध शराब

  • राजपुरा से भावनगर टर्मिनस ले जाई जा रही अवैध शराब के चार ट्रॉली बैग डेगाना में पकड़े
  • यात्री दूसरे यात्री की बर्थ के नीचे सामान रखकर अपनी बर्थ पर सो रहा था,धरा गया

जोधपुर,यात्री की चतुराई पर टीटीई की सतर्कता पड़ी भारी,पकड़ी गई अवैध शराब। हरिद्वार से भावनगर टर्मिनस जा रही ट्रेन में एक यात्री की चतुराई पर टीटीई की सतर्कता उस समय भारी पड़ी जब अवैध शराब से भरे उसके चार बैग उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर पकड़े गए।

यह भी पढ़ें – कबीर आश्रम भाईचारे व सौहार्द को भी प्रोत्साहित करेगा-दिलावर

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि वाकया जोधपुर मंडल के रतनगढ़-डेगाना रेल खंड का है जहां से बुधवार को गुजर रही ट्रेन 19272,हरिद्वार-भाव नगर टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस में जोधपुर मंडल पर कार्यरत टीसी पवन कुमार को टिकट चेकिंग के दौरान स्लीपर कोच एस-8 में बर्थ संख्या 1 के नीचे 4 ट्रॉली बैग लावारिस हालत में मिले जिनमें शराब की बोतलें थी।

हुआ यूं कि टिकट जांच के दौरान पवन को अपनी आरक्षित सीट के नीचे सामान रखने की जगह नही मिलने और पहले से रखे लावारिस सामान के संबंध में एक यात्री ने शिकायत की जिसकी जानकारी उसने साथी टीटीआई महिपाल को दी। दोनों टीटीई ने बर्थ के नीचे रखे सामान के संबंध में कोच में सवार सभी यात्रियों से पूछताछ शुरू की।

कोच में बर्थ नंबर 35 पर सो रहे यात्री ने कहा सामान उसका है। महिपाल सिंह ने संदेह जाहिर करते हुए पूछा कि आपकी बर्थ यहां है तो सामान 1 नंबर बर्थ के नीचे किस कारण से है और उस बर्थ के यात्री अपना सामान कहां रखेंगे?

इस पर यात्री सोनू सिंह जो कोच में राजपुरा से भावनगर टर्मिनस तक रिजर्वेशन टिकट पर यात्रा कर रहा था,घबरा गया और तुरंत अपने सामान के पास पहुंचा और उसे आनन-फानन में बाहर निकाला जिससे खनखनाहट की आवाज आई।

संदेह होने पर टीसी पवन ने पूछा इन बैग्स में क्या सामान है ? यात्री कुछ जवाब देता इससे पहले ही बैग में फूटी एक बोतल से निकली शराब बहकर बाहर आ गई जिस पर दोनों टीटीई ने सभी 4 ट्रॉली बैग खोलकर देखे तो उन सब में शराब की बोतलें पाई गई।

यात्री सोनू सिंह के इनके अपने होने की पुष्टि करने पर चेकिंग स्टाफ ने जोधपुर कॉमर्शियल कंट्रोल को इसकी जानकारी दी। ट्रेन के डेगाना रेलवे स्टेशन पहुंचने पर महिपाल और पवन ने यात्री को अवैध रूप से शराब ले जाने पर रेलवे सुरक्षा बल के एएसआई हनुमान प्रसाद के सुपुर्द कर दिया और टिकट चेकिंग के दौरान अतिरिक्त सतर्कता का परिचय दिया।

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026