Doordrishti News Logo

कबीर आश्रम भाईचारे व सौहार्द को भी प्रोत्साहित करेगा-दिलावर

  • कबीर आश्रम का लोकार्पण
  • शिक्षा एवं पंचायती राजमंत्री मदन दिलावर ने की शिरकत

जोधपुर,कबीर आश्रम भाईचारे व सौहार्द को भी प्रोत्साहित करेगा- दिलावर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री एवं जोधपुर जिले के प्रभारी मदन दिलावर का पीपाड़ सिटी में कबीर आश्रम के लोकार्पण अवसर पर भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में कलश धारण किए हुए महिलाओं ने मंगलाचरण करते हुए मंत्री दिलावर का स्वागत किया। ढोल नगाड़े और शहनाई की मधुर धुन पर मंगल गीत गाती हुई महिलाएं,नृत्य करते हुए पूरे उत्साह और उमंग के साथ मंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री दिलावर ने कहा किबीर आश्रम जैसे पवित्र स्थान पर आकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। यह आश्रम न केवल कबीर के विचारों को बढ़ावा देगा,बल्कि समाज में भाईचारे और आपसी सौहार्द को भी प्रोत्साहित करेगा।

ये भी पढ़ें – एमबीएम विवि में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के लिए स्वीकृति जारी

कबीरदास की शिक्षाएं हमें सत्य,अहिंसा और प्रेम का मार्ग दिखाती हैं। उनकी सीखों का अनुसरण करते हुए हम अपने समाज को एक नई दिशा प्रदान कर सकते हैं। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे कबीर के विचारों को अपनाएं और समाज में एकता और समर्पण का संकल्प लें।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा और पंचायत के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है और कबीर आश्रम के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी,पंचायत प्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें – कलक्टर ने किया एमडीएमएच में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण

Related posts:

मेड़ता रोड-मूंडवा रेलखंड पर संख्या 75 व 76 एक अगस्त से स्थायी बंद

July 29, 2026

गुरु पूर्णिमा पर प्रकाशपुरी आश्रम में संगोष्ठी व अनुष्ठान आज

July 29, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया गौसेवा

July 29, 2026

गुरुः साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नम: ....

July 29, 2026

एमडीएमएच गायनिक विंग में हुआ अंगदान जागरूकता कार्यक्रम

July 29, 2026

शाला क्रीड़ा संगम में तीरंदाजी रेंज की सुविधा शुरू

July 28, 2026

सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन में स्टेशन मास्टरों की भूमिका महत्वपूर्ण- डीआरएम

July 28, 2026

18 ट्रिप रद्द रहने के बाद आज पटरी पर लौटेगी जोधपुर-हडपसर सुपरफास्ट

July 28, 2026

तस्कर कार को छोड़ भागा गाड़ी से 161.420 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद

July 28, 2026