तीन साल से फरार 15 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तीन साल से फरार 15 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार। भोपालगढ़ थाना पुलिस एवं साइबर सेल ने वांछित एवं इनामी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में तीन साल से अधिक समय से फरार चल रहे 15 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी को बोरानाडा से दस्तयाब किया गया।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशन में राज्य में सुदृढ़ कानून- व्यवस्था बनाए रखने तथा वर्तमान नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए वांछित एवं बदमाश प्रवृत्ति के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
तमिलनाडु में 3 करोड़ के जेवर चोरी करने वाले दो आरोपी जोधपुर में पकड़े
इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण एवं वृत्ताधिकारी भोपालगढ़ गुलाबाराम के सुपरविजन में भोपालगढ़ थानाधिकारी राजूराम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। साइबर सेल के कांस्टेबल सुरेश कुमार डूडी से मिली आसूचना एवं तकनीकी डाटाबेस के आधार पर पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी हिंगोली,पुलिस थाना भोपालगढ़ निवासी रमेश पुत्र ओमप्रकाश बिश्नोई को बोरानाडा से दस्तयाब कर लिया।
आरोपी एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में तीन साल से अधिक समय से फरार चल रहा था तथा उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
