Doordrishti News Logo

पत्थर लदे ट्रक ने बुलेट सवार को मारी टक्कर,मौत

जोधपुर,पत्थर लदे ट्रक ने बुलेट सवार को मारी टक्कर,मौत। शहर के जैसलमेर रोड पर केरू सुनारों की प्याऊ के सामने पत्थरों से लदे ट्रक के चालक ने बुलेट सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह घायल युवक की मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। इस बारे में मृतक के चाचा की तरफ से राजीव गांधी नगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – गाड़ी खरीद के बहाने बुलाकर मारपीट,चेन लूटी

पुलिस ने बताया कि मोडी सोथड़ा लूणी निवासी 30 साल का भरत कुमार पुत्र भंवराराम जाट अपने बुलेट से बालेसर से जोधपुर आ रहा था। 9 अक्टूबर की शाम को वह बुलेट से जैसलमेर रोड केरू सुनारों की प्याऊ के समीप पहुंचा तब एक पत्थरों से लदे ट्रक के चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में भरत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि इस बारे में मृतक के चाचा मोडी सोथड़ा लूणी निवासी भींयाराम पुत्र बागाराम जाट की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: