Doordrishti News Logo

युवक से परेशान युवती ने शादी के दिन खाया जहर

  • भाई ने लगाया युवक पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप
  • युवक गिरफ्तार

जोधपुर, जिला पूर्व में डांगियावास क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की 24 फरवरी को शादी दी। दोपहर में बारात आने वाली थी और युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दो बहनों की साथ शादी होनी थी। मृतका के भाई एक युवक के खिलाफ तंग और परेशान करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का प्रकरण दर्ज करवाया। पुलिस ने अब इसमें आरोपी युवक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी लड़क़ी को शादी नहीं करने के लिए दबाव बना रहा था और शादी में खलल डालने के लिए धमका रहा था।
पुलिस निरीक्षक कन्हैयालाल ने बताया कि एक युवती की 24 फरवरी को शादी होने वाली थी। दोपहर में उसकी और बहन की बारात घर आने वाली थी। मगर युवती ने सुबह के समय जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घरवालों ने सोचा वह तैयार हो रही है। मगर काफी देर तक कमरे से नहीं आने पर पता लगा। इस पर उसे तत्काल एमजीएच लाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।

इधर पुलिस को सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची और मुआयना किया। मृतका के भाई ने अपनी बहन को तंग और परेशान करने का आरोप लगाते हुए मोहम्मद शरीफ पुत्र मोहम्मद शफी के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने और एससीएसटी एक्ट में केस दर्ज कराया। एसीपी मंडोर राजेंंद्र प्रसाद दिवाकर की तरफ से अनुसंधान करते हुए रविवार को आरोपी मोहम्मद शरीफ को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया गया था। अब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसमें प्रेमप्रसंग की बात भी सामने आ रही है। जिस कारण आरोपी युवती को शादी करने से मना करने और खलल के धमका रहा था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026