जोधपुर, राजस्थान संगीत जगत की सुविख्यात जोड़ी मदन-पूनम द्वारका जिन्होंने सीनियर और जुनियर गायक कलाकारों के कैसेट्स और एल्बम में ढोलक और तबला वादन कर अपनी अमीट छाप छोड़ी।

दो दिन पूर्व तबला वादक पूनमचंद द्वारका के आकस्मिक निधन से संगीत जगत में शोक की लहर छा गई। आज उनकी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई जिसमें देवगिरी महाराज,परिजन, लोक गायक कालुराम प्रजापति, चंद्रसिंहमामा, महेंद्रसिंह पंवार और मोइनुद्दीन मनचला सहित अनेक कलाकारों, शिष्यगणों और उनके चाहने वालों ने पुष्पांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर, शांति पाठ व गायत्री मंत्र का जाप कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व मोक्ष के लिए प्रार्थना की। उनके पुत्र खीवराज, राजन और परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट कर सांत्वना दी।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

