डॉ.सावित्री डागा को भावांजलि
संभावना द्वारा आयोजित हुआ स्मरण कार्यक्रम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.सावित्री डागा को भावांजलि। महिलाओं की साहित्यिक संस्था ‘संभावना’ की संस्थापक डॉ.सावित्री डागा की पुण्यतिथि पर संस्था द्वारा भावांजलि कार्यक्रम का आयोजन डॉ.मदन सावित्री डागा साहित्य भवन में किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ “एक चिराग, एक किताब और एक उम्मीद आसासा..इसके बाद तो जो कुछ भी है केवल अफसाना है…” इफ्तिखार आरिफ के इस शेर के साथ हुआ। डॉ पद्मजा शर्मा ने इस शेर के माध्यम से डॉ.सावित्री डागा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
अम्बेडकर जयंती पर एमडीएमएच में रक्तदान शिविर आयोजित
संस्था की अध्यक्ष बसंती पंवार एवं डॉ चाँद कौर जोशी ने अपने संस्मरणों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डॉ अंजना चौधरी,आशा पाराशर,डॉ रेणुका श्रीवास्तव,शिवानी पुरोहित, मंजु शर्मा मनी,डॉ सूरज माहेश्वरी, दीपिका मॉयल,अमिता भंडारी एवं डॉ तृप्ती गोस्वामी ने डॉ.डागा की साहित्यिक एवं जीवन-साधना को उनकी ही कविताओं के माध्यम से रेखांकित किया।
कार्यक्रम में कमला सुराणा,सुशीला भंडारी,अर्चना बिस्सा सहित ‘संभावना’ संस्था के सदस्य, पदाधिकारी एवं अनेक साहित्यकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे। अंत में डॉ मनीषा डागा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
