Doordrishti News Logo

तकनीकी कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित

बीकानेर मंडल पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तकनीकी कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित। बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेल खंड पर दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत किए जा रहे ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण बुधवार को कुछ रेल सेवाओं का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द,मार्ग परिवर्तित तथा विलंब से संचालित होंगी।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार दूधवाखारा-हदयल- डोकवा-सादुलपुर स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य प्रगति पर होने से निम्नलिखित रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

डॉ.सावित्री डागा को भावांजलि

आंशिक रद्द ट्रेनें
-ट्रेन संख्या 14823,जोधपुर- रेवाड़ी पैसेंजर 15 अप्रैल को लोहारू-रेवाड़ी स्टेशनों के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

-ट्रेन संख्या 14892 हिसार-जोधपुर पैसेंजर 15 अप्रेल को हिसार के स्थान पर रतनगढ़ से संचालित किया जाएगा। अर्थात ट्रेन हिसार- रतनगढ़ स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित ट्रेनें
-ट्रेन संख्या 22421,दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सालासर सुपर फास्ट एक्सप्रेस 15 से 28 अप्रैल तक रेवाड़ी-चूरू-रतनगढ़-डेगाना मार्ग के स्थान पर रेवाड़ी-रींगस- फुलेरा-डेगाना मार्ग से संचालित होगी।यह ट्रेन नारनौल,नीमकाथाना, रींगस,फुलेरा एवं मकराना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

-ट्रेन संख्या 12372,बीकानेर- हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16 से 23 अप्रैल तक चूरू-सादुलपुर- लोहारू-रेवाड़ी मार्ग के स्थान पर बीकानेर-मेड़ता बाईपास-जयपुर- रेवाड़ी मार्ग से संचालित होगी।
यह ट्रेन नोखा,नागौर,मेड़ता बाईपास,मकराना,फुलेरा,जयपुर, बांदीकुई एवं अलवर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

विलंब से संचालित ट्रेन
ट्रेन संख्या 14823,जोधपुर-रेवाड़ी पैसेंजर 15 अप्रैल को अपने निर्धारित समय से 4 घंटे देरी से रवाना होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें।