Doordrishti News Logo

सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत

जोधपुर, जिले में बाप कस्बा क्षेत्र में सोमवार को नेशनल हाइवे पर किशनरी के पास शिव विलास होटल के सामने हुई भीषण सडक़ दुर्घटना में स्कार्पियो में सवार दो युवकों की मौत हो गई। दो युवक घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया गया। जैसलमेर में सोलर ऊर्जा कंपनी में काम करने वाले चार दोस्त अपनी कंपनी के किसी कार्य से बीकानेर गए थे। वहां से वापस लौटते समय हादसा हो गया।

जैसलमेर जिले में स्थापित हो रहे अडानी सोलर कम्पनी में काम करने वाले चार दोस्त झुंझुनूं निवासी मनोज जांगिड़, कोटा निवासी अभिषेक, गुजरात का करण व पोकरण निवासी रोहित (भाऊ) पुत्र चंदन शर्मा बीकानेर गए थे। बीकानेर से वापस जैसलमेर जाते समय रात करीब ढाई बजे उनकी स्कॉर्पियो किशनरी के पास शिव विलास होटल के सामने दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में करण (गुजरात) व रोहित शर्मा पोकरण की मौत हो गई। इस मामले में मृतक पोकरण निवासी रोहित (भाऊ) पुत्र चंदन शर्मा के मामा कमलेश कुमार ने मामला दर्ज कराया कि उनका भाणजा कंपनी के कार्य से बीकानेर गया था। वहां से वापसी के दरान अज्ञात वाहन उनकी स्कॉर्पियो को टक्कर मार गया। घायल मनोज जांगिड़ व अभिषेक को एम्बुलेंस 108 से बीकानेर ले जाया गया। जहां पर उनका उपचार जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026