Doordrishti News Logo

मकान और दुकान में चोरी, हजारों का माल साफ

जोधपुर, कमिश्नरेट के लूणी और मंडोर इलाके में एक मकान और दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से हजारों की नगदी और जेवर आदि ले गए। पीडि़तों ने संबंधित थानों में इसकी रिपोर्ट दी।

लूणी पुलिस ने बताया कि इन्द्रा कॉलोनी निवासी जितेन्द्र पुत्र भंवरलाल जीनगर ने रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि 14 मई की रात्रि के समय अज्ञात नकबजनों ने उसके मकान में सैंधमारी करके अलमारी और बक्से में रखे सोने चांदी के जेवरात और करीब 43 हजार रूपये की नकदी चुराकर ले गए।

मंडोर थाने में दी रिपोर्ट में अशोक कॉलोनी मगरा पूंजला निवासी सुखाराम पुत्र पूनाराम लोहार ने पुलिस को बताया कि उसकी लाल सागर गोकुल की प्याऊ के पास दुकान है। जहां पर 15 मई की रात्रि के समय अज्ञात नकबजनों ने उसके दुकान के ताले तोडक़र अन्दर घुसे और गल्ले में रखी हजारों रूपए की नकदी और कुछ सामान चुराकर ले गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026