Doordrishti News Logo

जोधपुर, त्रिपोलिया बाजार मोती चौक व्यापार संघ एवं नई सड़क व्यापारी द्वारा अपने-अपने व्यवसाय को अनलॉक प्रक्रिया में शामिल करने हेतु शहर विधायक मनीषा पंवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें राज्य सरकार द्वारा त्रिस्तरीय जन अनुशासन पखवाड़ा के तहत जारी गाइड लाइन में निर्देशित अनलॉक प्रक्रिया का हवाला देते हुए लंबे समय से त्रासदी झेल रहे सभी व्यवसायियो के प्रतिष्ठान खुलवाने की मांग की।

संघ के अध्यक्ष दीपक सोनी ने बताया कि जिस तरह से इंडस्ट्रीज, शराब, ऑप्टिकल्स,सब्जी,डेयरी एवं किराना व्यवसाय को छूट दी गई है। उसी प्रकार अब कपड़ा ज्वेलरी व अन्य व्यवसाय को भी एक जून से प्रतिष्ठान खोलने की राहत दी जाए।

संघ के सचिव दिलीप जैन ने बताया कि हाल ही में संक्रमण दर एवं मृत्यु दर में भी गिरावट आ चुकी है। दूसरी ओर वैवाहिक सीज़न भी लगभग समाप्त हो चुकी है। ग्रामीण ग्राहकी का भी अब रुझान नहीं है। ऐसे में मार्केट में भीड़ भाड़ होने की संभावना भी पूर्णतया समाप्त हो चुकी है। इसलिए अब बहुत बड़ी आर्थिक हानि का शिकार हुए व्यवसायियों को व्यवसाय करने की अनुमति प्रदान कर राहत देने की मांग की गई।
शहर विधायक मनीषा पंवार को ज्ञापन सौंपते समय नई सड़क व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन सोनी, त्रिपोलिया बाजार मोती चौक व्यापार संघ के पदाधिकारी कोषाध्यक्ष धर्म चन्द संचेती, संगठन मंत्री वीरेंद्र पटवा, उपाध्यक्ष राजेन्द्र खत्री, शैलेश नाहटा एवं रंजन अरोड़ा उपस्थित थे।

ये भी पढ़े – चार दुकान सीज, चार हजार तीन सौ रुपए का जुर्माना वसूला

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026