Doordrishti News Logo

अलग अलग स्थानों से ट्रेक्टर व बाइक चोरी

जोधपुर,कमिश्ररेट में वाहन चोरों ने अलग-अलग स्थानों से ट्रेक्टर व बाइक को चुरा ले गए। इस बारे में संबंधित थानों में मामलें दर्ज करवाए गए। बनाड़ पुलिस के अनुसार विराट नगर नांदड़ी निवासी नवल सिंह पुत्र सोन सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि रात्रि के समय मारवाड़ आईटीआई कॉलेज बनाड़ रोड के पास खड़ा उसका ट्रेक्टर चोरी हो गया। पुलिस ट्रेक्टर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से पत्नी की मौत पति और दो बच्चे घायल

महामंदिर थाने में दी रिपोर्ट में राजमाता स्कूल के सामने राइकाबाग निवासी हैदर अली पुत्र मकसूद अली ने पुलिस को बताया कि वह पावटा सेटेलाइट अस्पताल आया था जहां पर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। इसी तरह कुड़ी पुलिस ने बताया कि लूणी के सतलाना निवासी दिनेश पुत्र छोगाराम सरगरा की बाइक शताब्दी सर्किल के निकट से चोरी हो गई।

इसे भी पढ़िए- बाड़मेर की नन्हीं क्रिकेटर मूमल मेहर का जोधपुर में सम्मान

इधर बासनी थाने में दी रिपोर्ट में सोनामुखी नगर सांगरिया निवासी सतीश पुत्र सुदामा सिंह ने पुलिस को बताया कि वह इन्द्रानगर सांगरिया फांटा आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई।

दूरदृष्टि न्यूज़ का एप यहां से इंस्टॉल कीजिए- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: