टॉप 10 के स्थायी वारन्टी को पकड़ा
वारन्टी के खिलाफ अलग-अलग न्यायालयों से जारी छ: स्थाई वारन्टों का निस्तारण
जोधपुर,टॉप 10 के स्थायी वारन्टी को पकड़ा। शहर की देवनगर पुलिस ने टॉप टेन में चयनित एक स्थाई वारंटी को पकड़ा है। वारन्टी के खिलाफ अलग-अलग न्यायालयों से जारी छ: स्थाई वारन्टों का निस्तारण हो गया। वारन्टी पुलिस थाना वडनेर भैरव,नासिक में धोखाधडी के प्रकरण में वांछित था।
यह भी पढ़ें – युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट
थानाधिकारी भूटाराम ने बताया कि टॉप10 में चयनित वाछिंत अपराधियों की धरपकड़ के लिए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। इस पर पुलिस की टीम ने टॉप-10 में चयनित स्थाई वारन्टी आर्टिफिशियन कॉलेानी मसूरिया हाल 23 बी सीएचबी निवासी तरूण उपाध्याय पुत्र प्रमोद प्रकाश उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस की टीम में एएसआई भीमसिंह,कांस्टेबल रामेश्वर (विशेष भूमिका),कांस्टेबल जबराराम, रूपाराम एवं मोटाराम शामिल थे।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

