Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर और इसके आस पास के इलाकों में हुए अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई के उपरांत शवों को उनके परिजन को सौंपा।
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि नेणों-देवासियों की ढाणी के पास रहने वाले बाबूलाल पुत्र हनुमानराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी माताजी बालीदेवी को करंट लगने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे।

मगर कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस बारे में मर्ग दर्ज किया। बोरूंदा के रणसी गांव निवासी मजहर हुसन पुत्र अकबर हुसैन ने पुलिस को बताया कि उसका रिश्तेदार मुस्लिम कुरैशी (46) पुत्र फारूख मोहम्मद गांव में ही अपने ट्रक पर तिरपाल बांधने के लिये ट्रक के ऊपर चढ़ा।

Click image to more details👆

तब ट्रक के पास से ही निकली रही बिजली की लाइन की चपेट में आने से वह करंट से झुलस गया। उसके इलाज के लिये अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। घटना में मर्ग की कार्रवाई की गई।

इधर मंडोर पुलिस के अनुसार रेबारियों का टांका निवासी मनोहर कांत पुत्र अमीचंद ने बताया कि उसका छोटा भाई तेजप्रकाश (23) गुरूकृपा मानसिक विमंदित गृह आंगणवा में रहता था। उसकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई। संभवत: उसे कोई दौरा पड़ा था। तब उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर वह चल बसा।

Buy Best deals everyday👆

>>> डॉ सूरज प्रकाश और बंकिमचंद्र की जयंती मनाई

Shop now.👆

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026