Doordrishti News Logo

डेयरी और मकान में नकबजनी करने वाले तीन गिरफ्तार

जोधपुर,शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड और बनाड़ पुलिस ने डेयरी और मकान में चोरी की वारदात करने वाले तीन नकबजनों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का माल एवं रूपए जब्त किए हैं।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि सेक्टर 11/59 निवासी भवानीसिंह पुत्र उदयसिंह की तरफ से सोमवार को रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक डेयरी की दुकान 11 सेक्टर में है। अज्ञात चोर शटर का ताला तोड़कर गल्ले से नगदी चुरा ले गए।

पुलिस ने जांच कर अब दो नकबजनों रामदेव पेट्रोल पंप के सामने कबीर नगर निवासी भींयाराम उर्फ हकाराम एवं गणेश कॉलोनी सूरसागर बाइपास रोड निवासी पिनू को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने कुछ नगदी जब्त की है। इधर बनाड़ पुलिस ने बताया कि खोखरिया लोढा प्याऊ के समीप रहने वाले विनोद कुमार पुत्र लक्ष्मी नारायण ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात चोर उसके घर से रात को 2550 रूपए और मोबाइल चोरी कर ले गया। पुलिस ने जांच कर आरोपी नागौरी गेट पुलिस चौकी के सामने हाल बजरंग विहार राजस्थान अस्पताल के पीछे रहने वाले मोहम्मद नासिर पुत्र मोहम्मद इकबाल को गिरफ्तार किया है। उससे रूपए और मोबाइल बरामद किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

प्रदूषित पानी सड़क पर बहाने वाले ट्रैक्टर चालक को पकड़ा

August 4, 2026

मिठाई की दुकान में तोड़फोड़ करने के दो आरोपी शांतिभंग में गिरफ्तार

August 4, 2026

संसदीय कार्य मंत्री ने मण्डलेश्वर महादेव का किया दुग्धाभिषेक

August 4, 2026

सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़

August 4, 2026

तीन ट्रकों में भरकर हाईटेंशन लाइन का सामान ले गए बदमाश

August 4, 2026

जोजरी नदी प्रदूषित करने के आरोपियों पर पुलिस की मेहरबानी

August 4, 2026

रक्तवीर स्व.भानू के 28वें जन्मदिन पर फलोदी-पोकरण में हुए सेवा कार्य

August 3, 2026

जोधपुर मंडल में बन रहा देश का पहला आरडीएसओ डेडीकेटेड टेस्ट ट्रैक

August 3, 2026

आईआईटी जोधपुर में हरित हाइड्रोजन और तकनीकी शिक्षा में नई पहल की शुरुआत

August 3, 2026