गोदाम से आठ लाख कीमत की विद्युत केबल चुराने के तीन आरोपी गिरफ्तार
- लाखों का माल बरामद
- पूछताछ जारी
जोधपुर,गोदाम से आठ लाख कीमत की विद्युत केबल चुराने के तीन आरोपी गिरफ्तार।शहर के शोभावतों की ढाणी स्थित आदर्श नगर में गत दिनों एक मकान के पास बने गोदाम से लाखों का इलेक्ट्रिक वायर चुराने का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है।
इसे भी पढ़ें – अत्यधिक शराब सेवन से सिक्योरिटी गार्ड की मौत
इनकी निशानदेही पर पुलिस ने इलेक्ट्रिक वायर को भी जब्त किया है। अग्रिम पूछताछ के साथ और भी माल बरामद किया जाना है।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि गत दिनों शोभावतों की ढाणी आदर्श नगर निवासी सुनील माहेश्वरी की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी कि उसके मकान के पास में उसका इलेक्ट्रिक सामान का गोदाम है। जहां से तीन चार लोग दीवार फांद कर घुसे और आठ लाख कीमत के विद्युत केबल चोरी कर ले गए।
विद्युत केबल रॉल से तार को काट कर ले जाया गया। मामले में जांच हैडकांस्टेबल पप्पाराम की तरफ से की गई और सीसीटीवी फुटेजों से चोरों की पहचान करते हुए तीन नकबजन मूलत: सलूंबर के सराडा हाल बिहारी कॉलोनी बासनी निवासी हरिश कालबेलिया पुत्र मोहन कालबेलिया,चैना पुत्र मोहन कालबेलिया एवं राजू पुत्र जगदीश को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की विद्युत केबल को जब्त किया है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

