Doordrishti News Logo

बाइक सवार इस मामा भांजे को कार ने लिया चपेट में

भांजे की मौत

जोधपुर,बाइक सवार इस मामा भांजे को कार ने लिया चपेट में,भांजे की मौत।निकटवर्ती भोपालगढ़ के भादवों की ढाणी सरहद में गुरुवार की शाम को कार चालक ने बाइक सवार मामा भांजा को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां भांजे की उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की तरफ से कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें – जोधपुर के डॉ.गौतम भंडारी एपीआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य निर्वाचित

भोपालगढ़ पुलिस ने बताया कि कुड़ी गांव निवासी ओमप्रकाश पुत्र बक्सा राम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका पुत्र रामदयाल अपने मामा के साथ में बाइक से भादवों की ढाणी की तरफ निकल रहे थे। तब किसी कार चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को भोपालगढ़ चिकित्सालय ले जाया गया। मगर उसके पुत्र रामदयाल की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बारिश को तरसा जोधपुर सामान्य से 38 फीसदी हुई कम

July 20, 2026

ज्यादा सामान ले जाने पर पहले बुकिंग जरूरी,छह गुना तक लग सकता है जुर्माना

July 20, 2026

शिक्षा विभाग में तबादलों पर लगा प्रतिबंध अब कोई चर्चा नहीं: दिलावर

July 20, 2026

एक प्रसूता वेंटिलेटर पर हालत गंभीर

July 20, 2026

आठ टर्नआउट बदले 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार का रास्ता हुआ मजबूत

July 20, 2026

एलएलएम द्विवर्षीय एवं त्रिवर्षीय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न

July 20, 2026

सुखदेव जांगिड़ ने MDM अस्पताल को समर्पित किया 25-बेड का विशेष वार्ड

July 20, 2026

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026