Doordrishti News Logo

तीन घरों में चोरों ने लाखों के जेवरों के साथ 2.42 लाख रुपए चुराए

बनाड़ में दो और झंवर में एक सूने मकान में टूटे ताले

जोधपुर,तीन घरों में चोरों ने लाखों के जेवरों के साथ 2.42 लाख रुपए चुराए। कमिश्नरेट में चोर सूने मकानों में सैंध मारने से बाज नहीं आ रहे। पुलिस वाहन चोरों के साथ नकबजनों को भी नहीं पकड़ पा रही है। लगातार शहर में चोरियां हो रही है। सर्वाधिक चोरियां भी बनाड़ थाना क्षेत्र में हुई और मामले तक नहीं खुल पा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – युवक ने फंदा लगाकर दी जान

अब बनाड़ में फिर दो घरों में चोरी होने के साथ झंवर थाना क्षेत्र में एक बंद मकान में चोरी हुई। चोरों ने लाखों के जेवरात के साथ 2.42 लाख की नगदी पर हाथ साफ किया है। पीडि़त ने संबंधित थाने में मामले दर्ज करवाए है।

बनाड़ केस नंबर-1
मूलत: पीपाड़शहर के नानण हाल भैरूनगर खोखरिया निवासी नराराम पुत्र खींयाराम जाट ने दी रिपोर्ट में बताया कि सोमवार को वह पत्नी संग किसी पारिवारिक कार्य से बाहर गया था। सुबह साढ़े 11 बजे उसकी पुत्री स्कूल से घर आई तो चोरी का पता लगा। चोरों ने ताले तोडऩे के साथ घर से 85 हजार की नगदी,दो चांदी की छड़ा जोड़ी वजन 30 तोला,एक सोने की अंगूठी,लूंग जोड़ी ले गए।जांच हैडकांस्टेबल ईश्वरसिंह की तरफ से की जा रही है।

बनाड़ केस नंबर-2
मूलत: ब्यावर जिले के जैतारण स्थित विद्या नगर हाल रामदेव नगर नांदड़ी में किराए पर रहने वाले जगजीतसिंह चारण पुत्र मुरलीदान ने रिपोर्ट दी कि उनका घर 3 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के मध्य सूना था। 21 को वे घर लौटे तो पता लगा कि ताले टूटे पड़े है। अज्ञात चोर घर से सात हजार रूपए, सोने का तीन तोला मंगलसूत्र चोरी कर गए है। बनाड़ थाने के एएसआई रामलाल जांच कर रहे हैं।

झंवर केस नंबर-3
पटेलों का बास छोटा बास खुडाला निवासी पेशे से सेवानिवृत अध्यापक जीवराम पुत्र केसाराम पटेल ने झंवर पुलिस को बताया कि 20 अक्टूबर की रात को उनके सूने मकान में चोरों ताले तोडऩे के बाद प्रवेश किया।फिर घर की तीन अलमारियों, छह बक्सों के भी ताले तोड़ दिए और वहां से 1.50 लाख की नगदी, एक टेलीविजन,5 तोला सोने के जेवर जिनमें कंठी,बोरियां,टोटियां, बूंदा,चांदी के 500 ग्राम जेवर जिनमें छड़ा,कंदोरा आदि थे। कांसी के 20 नग बर्तन,तांबे पीतल के भगोने 5 नग चोरी कर गए।

Related posts:

Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

रिश्तेदार ने बेटी को उठाकर ले जाने की दी धमकी

October 29, 2026