Doordrishti News Logo

12 मिनट में लाखों के गहने चुरा ले गए चोर

  • तीन साल पहले भी हुई थी चोरी
  • अब तक खुलासा नहीं

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),12 मिनट में लाखों के गहने चुरा ले गए चोर। बासनी थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस गश्त के दावों की पोल खोलकर दी है। कॉलोनी में बाकायदा रेकी करने के बाद बाइक सवार तीन चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। महज 12 मिनट में चोर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चुराकर निकल गए।

हैरान करने वाली बात यह है कि पीडि़त के मकान में तीन साल पहले भी चोरी हुई थी,घटना के सीसीटी वी फुटेज होने के बाद भी पुलिस चोरी नहीं खोल पाई।पीडि़त लक्ष्मण राम विश्नोई ने बताया कि वह गणेश नगर सांगरिया में रहते हैं। गत 21 अगस्त को अपने परिवार के साथ गांव गए थे। अगले दिन 22 अगस्त को उनके पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि आपके मकान में चोरी हो गई है।

शातिर बाइक चोरों को भेजा जेल

इस पर वह अपने मकान पर पहुंचे और मकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज चैक किए। जिसमें तीन चोर नजर आए। पीडि़त लक्ष्मण ने बताया कि चोरों ने पहले कॉलोनी में रेकी की थी उसके बाद उन्होंने मकान को निशाना बनाया।

चोर अल सुबह 4:48 पर घर में घुसे थे और 5 बजे बाहर आ गए। महज 12 मिनट में घर से चोर 66 हजार 500 रुपए नगद, सोने की अंगूठी,मंगल सूत्र, चैन,पैरों की अंगूठियां, पायजेब,नाक की फिनी ओर अन्य सामान चुराकर ले गए। चोरी करने के लिए आए चोर अपने साथ एक बैग में ताला तोडऩे के ओजार साथ लेकर आए थे। पीडि़त ने बताया कि 3 साल पहले भी उनके मकान में चोरी हुई थी लेकिन पुलिस खुलासा नहीं कर सकी।