Doordrishti News Logo

घर से चोर 12 तोला सोना और नगदी चोरी कर ले गए

कृषक दंपत्ति खेत पर काम करता रहा घर लौटे तो ताले टूटे मिले

जोधपुर,घर से चोर 12 तोला सोना और नगदी चोरी कर ले गए। शहर के निकट डांगियावास के बिसलपुर गांव में एक मकान में चोरी हो गई। कृषक दंपत्ति खेत में काम पर गया था और बच्चे स्कूल चले गए थे। सुबह 11 बजे लौटे तो ताले टूटे मिले। घर से 12 तोला सोना और तीन हजार की नगदी चोरी हो गई। इस बारे में डांगियावास थाने में रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – चाय केबिन संचालक के सिर पर मारी लोहे की रॉड,सिर फटा

पुलिस ने बताया कि बिसलपुर निवासी श्यामलाल पुत्र मुन्नाराम जाट ने रिपोर्ट दी कि वह सुबह छह बजे खेत में फसलों पर दवाई छिडक़ने चला गया था। बाद में उसकी पत्नी बच्चों को स्कूल रवाना कर वह भी खेत पर आ गई। सुबह 11 बजे काम निपटा कर घर लौटे तो ताले टूटे मिले।

अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से 10-12 तोला सोना जिनमें सोहन कंठी 3.5 तोला,रखड़ी सेट 3.5 तोला, बालाझेला 2.5 तोला,चेन 1.7 तोला, मंगलसूत्र 9 ग्राम के साथ ढाई से तीन हजार की नगदी चोरी कर ले गए। इस पर बाद में डांगियावास पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। अब चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026