Doordrishti News Logo

दो सूने घरों में चोरों ने सैंध लगाकर लाखों के आभूषण नगदी उड़ाई

  • परिवार का मुखिया अस्पताल में
  • पत्नी घर पहुंची तब पता लगा चोरी हुई

जोधपुर[दूरदृष्टीन्यूज़],दो सूने घरों में चोरों ने सैंध लगाकर लाखों के आभूषण नगदी उड़ाई।
कमिश्नरेट में चोरों दो स्थानों पर सूने मकानों में सैंध लगाकर वहां से नगदी और लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। संबंधित थाना पुलिस ने चोरी के प्रकरण दर्ज कर अग्रिम जांच आरंभ की है। माता का थान पुलिस ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर सुंदरसिंह भंडारी योजना के पास रहने वाले प्रेम सुथार पुत्र बाबूलाल सुथार की तरफ से रिपोर्ट दी गई । इसमें बताया कि वह पिछले छह दिनों से नयापुरा स्थित अस्पताल में भर्ती था। बुधवार शाम उनकी पत्नी घर पर खाना लेने आई थी। इसके बाद सुबह जब घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली हुई थी। कपड़े भी अस्त व्यस्त मिले।

हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा पर लगाई रोक

चोरों ने घर में सैंध लगाकर वहां से तीन तोला का रखड़ी सेट, एक तोला की नाक फीणी, आधा तोला की सोने की अंगूठी सहित अन्य सोने के आभूषण तथा चांदी के चालीस ग्राम की दो-दो पायजेब जोड़ी और करीब 30 तोला का कंदोरा चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पर माता का थान पुलिस ने मौका मुआयना किया। सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।
इधर जिला पश्चिम के देवासियों का बास मोरटूका निवासी चिमनाराम देवासी पुत्र जोराराम देवासी ने अपने घर में चोरी की रिपोर्ट लूणी थाने में दर्ज कराई। चोर उसके घर से नगदी और आभूषण चोरी कर ले गए।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026