Doordrishti News Logo

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध

– एक में परिवार घूमने के लिए जोधपुर से बाहर गया था

जोधपुर(डीडीन्यूज),चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध। कमिश्ररेट में चोरों ने दो मकानों में सैंध लगाकर वहां से लाखों के जेवरात और नगदी चुरा ले गए। दोनों घर सूने पड़े थे। संबंधित थाना पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि सेक्टर 3 रामराज नगर निवासी शिवादत्ता पुत्र राधाकांत दत्ता की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह परिवार सहित 1 मई को घूमने के लिए मध्यप्रदेश के देवास गया था। 4 मई को वापिस लौटा तो उसके सूने मकान के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर घर से बीस हजार की नगदी, सोने की दो अंगुठियां, नथ, कानों के टॉप्स झूमर आदि ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।

फौज में बताकर ठगी करने वाले के खिलाफ एक और केस दर्ज

दूसरी तरफ करवड़ पुलिस थाने में विनायकपुरा निवासी बुधाराम पुत्र धूड़ाराम विश्रोई ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात चोर रात के समय में उसके घर से सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना 1 मई को हुई। बाद में पता लगने पर अब केस दर्ज करवाया गया है। करवड़ पुलिस जांच में जुटी है।

बधाई संदेश या अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देने के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts: