चोरों ने सूने मकान में सेंध लगाकर नगदी और जेवरात उड़ाए
पिता गाड़ी लेकर गए,बेटी ननिहाल चली गई,घर मे हो गई चोरी
जोधपुर,चोरों ने सूने मकान में सेंध लगाकर नगदी और जेवरात उड़ाए। शहर के सांगरिया स्थित न्यू गणेश नगर में एक सूने मकान में चोरों ने सेंध लगाकर वहां से बीस हजार की नगदी के साथ सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। इस बारे में अब बासनी थाने में रिपोर्ट दी गई है।
यह भी पढ़ें – भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी को आईबी को सौंपा
बासनी पुलिस ने बताया कि नेहा सोउ पुत्री भंवरलाल सोउ की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह 11 दिसम्बर को अपने ननिहाल चली गई थी। 15 दिसम्बर को उसके पिता गाड़ी लेकर बाहर चले गए। इस बीच घर सूना था। 17 की सुबह वह अपने घर आई तो ताले टूटे मिले।अज्ञात चोर घर में सारा सामान बिखेर कर वहां से 20 हजार की नगदी,चार तोला की कानों की झूमर जोड़ी,नथ,दोअंगुठियां आदि आइटम चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर बासनी पुलिस ने मौका मुआयना किया। एएसआई भीमसिंह की तरफ से मामले में तफ्तीश की जा रही है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

