Doordrishti News Logo

चोरों ने सूने मकान में लगाई सेंध हजारों के जेवरात के साथ नगदी ले गए

सप्ताह भर से परिवार दूसरे मकान पर रूका था

जोधपुर, शहर के सूरसागर स्थित चांदपोल के बाहर गोरधन तालाब स्थित एक सूने मकान में चोरों ने सेंध लगाकर हजारों के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर लिया। दूसरी तरफ दिनदहाड़े एक अन्य मकान से अज्ञात चोर हजारों के जेवरात आदि चोरी कर ले गए। सूरसागर पुलिस ने बताया कि चांदपोल के बाहर गोरधन तालाब के पास रहने वाले ओमप्रकाश पुत्र सुखदेव माली की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह परिवार सहित 3 से 11 नवंबर तक अपने दूसरे वाले मकान नागौरी बेरा पर गए हुए थे। इस बीच गोरधन तालाब वाला मकान सूना पड़ा था।

इस सूने मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध मारकर वहां से 30 हजार की नगदी, 25 हजार की बैंक एफडी, सोने के लूंग, नाक फीणी, अंगुठियां, चेन, 30 चांदी के सिक्के, सात पायजेब जोड़ी के साथ ही चांदी की छह कटोरी गिलास आदि चोरी कर लिए। उसके बैंक लॉकर की चाबी, दो बैग भी चोर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और अब चोरों की तलाश आरंभ की है। दूसरी तरफ पीपाड़ शहर थाने में दी रिपोर्ट में इंद्रराज पुत्र घनश्याम लखारा ने बताया कि अज्ञात चोर दिन के समय उसके सूने मकान से हजारों के जेवरात और नगदी ले गए। पीपाड़ शहर पुलिस नकबजनों की तलाश में लगी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026