Doordrishti News Logo

पहाड़ी बालाजी मंदिर में चोरों ने लगाई सेेंध

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती नयापुरा चौखा गांव स्थित ठेंगडी नगर में पहाड़ी बालाजी मंदिर में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर 60 हजार की नगदी, आधा किलो चांदी की गिलासें एवं लोटा आदि चोरी कर ले गए। घटना में रामस्नेही संत की तरफ से राजीव गांधी नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि खेड़ापा के रामधाम स्थित बड़ा रामद्वारा के रामस्नेही संत अमृताराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इनके अनुसार ठेंगडी नगर नयापुरा चौखा में पहाड़ी बालाजी का मंदिर है। गुजरी रात अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर के हॉल का ताला तोड़कर प्रवेश किया। बाद में संत अमृताराम के बैग से 60 हजार रूपए,उनका आधार,पेन एवं अन्य दस्तावेजों के साथ चांदी की चार गिलासें एवं एक लोटा चुरा ले गए। इनका वजन तकरीबन आधा किलो है। पुलिस ने बताया कि घटना में चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026

पूर्व पार्षद को रोहित गोदारा बनकर इंटरनेशनल कॉलिंग कर धमकाया

February 19, 2026