किराणा दुकान में चोरों ने लगाई सेंध, नगदी और किराणा पार
जोधपुर,शहर के भगत की कोठी स्थित विजय नगर की एक किराणा दुकान में अज्ञात चोरों ने रात को सेंध लगाकर वहां से हजारों का किराणा और 40 हजार की नगदी चुरा ले गए। इस बारे में दुकानदार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि मूलत: निम्बोल पाली हाल विजय नगर निवासी भगवानराम पुत्र भभूतराम सीरवी ने रिपोर्ट दी कि उसकी एक दुकान क्षेत्र में है। गुजरी रात अज्ञात चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर हजारों का किराणा और 40-45 हजार की नगदी चुरा ले गए। पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
युवक पर चाकू से हमला
बासनी महादेवनगर निवासी गणेश पुत्र जरूपाराम पटेल ने बासनी थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई ललित पटेल सालावास रोड बिजली घर से निकल रहा था। तब मनोहर, अनिल आदि ने उसके भाई का रास्ता रोककर मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया जिससे उसका भाई जख्मी हो गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

