हथियारों से लैस होकर युवक पर हमला, हाथ पैर तोड़े
जोधपुर, शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 18 में रात के समय एक युवक पर कुछ लोगों ने हथियारों से लैस होकर हमला किया। जिससे उसके हाथपैर फ्रेक्चर हो गए। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या प्रयास में नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। इनके बीच कोई विवाद होना बताया गया है।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि सेक्टर 14/276 में रहने वाली लक्ष्मी पत्नी हरीश सैन की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 16 सितंबर की रात 12 बजे उसका पुत्र सेक्टर 18 से निकल रहा था। तब कैलाश लखानी,हरीश लखानी,काना सिंधी, हीरालाल, सनी एवं कार्तिक आदि ने हथियारों से लैस होकर हमला किया। जिससे उसके पुत्र के हाथ पैरों में फ्रेक्चर हो गया। बाद मेें उसे घायलावस्था मेें छोड़ कर भाग गए। उसके पुत्र को अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया है। घटना में अब एसआई हुकमसिंह जांच कर रहे हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

