Doordrishti News Logo

इलेक्ट्रानिक की दुकान और तीन घरों से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

हजारों की घडियां,लेपटॉप और चांदी के बर्तन आदि चुराए

जोधपुर, शहर में सक्रिय नकबजनों में चार जगहों पर सेंधमारी की। अलग- अलग स्थानों से घडियां, लेपटॉप, सोने चांदी के जेवर बर्तन और नगदी ले गए। संबंधित थाना पुलिस ने अब सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान के साथ तलाश में लगी है।

उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि रातानाडा सुभाष चौक निवासी जहीर खां पुत्र नसीर खां ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी एक इलेक्ट्रानिक सामान की दुकान नई सड़क पर गिफ्टी सत्र प्लाजा है। जहां पर रात के समय अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर 25 घडियां, लेपटॉप और 28 हजार की नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से अब चोरों का पता लगाया जा रहा है।

महामंदिर पुलिस थाने के एएसआई नेमीचंद ने बताया कि जूनी बागर पावटा सी रोड चौथी गली में रहने वाले विक्रमजीत चारण पुत्र स्वरूप सिंह चारण ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि परिवार में निधन के चलते सब लोग बीकानेर गए हुए थे। घर सूना था और अज्ञात चोर गेट के पास में दीवार फांद कर घुसे। बाद में कमरे के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। सामान अस्त व्यस्त कर वहां से दो किलो चांदी के बर्तन, 50 हजार की नगदी ले गए। रिपोर्ट में सोने के जेवरों का जिक्र नही किया गया। आस पास लगे सीसीटीवी कै मरों से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इधर राजीव गांधी नगर पुलिस थाने में दत्तोंपडी ठेंगडी नगर नयापुरा चौखा निवासी दिलीप सिंह पुत्र रेंवतसिंह ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात चोर उसके घर से 50 हजार की नगदी,सोने की अंगुठियां एवं लूंगों की जोडियां चोरी कर ले गए। जबकि चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में बाड़मेर के मगरा गिराब हाल वर्धमान नगर शोभावतों की ढाणी निवासी गेनाराम पुत्र पुखाराम सुथार ने रिपोर्ट दी कि उसका घर 8 से 10 सितंबर के बीच सूना था। अज्ञात चोर घरेलु सामान चोरी कर ले गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: