समाधान और सहायता की कमी नहीं होने दी जाएगी – शेखावत
- गौवंश में लंपी वायरस
- प्रशासन को गंभीरता से सक्रिय होना होगा
जयपुर/जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान में गोवंश में फैले खतरनाक लंपी वायरस संक्रमण के संदर्भ में संबंधितों से जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाधान और सहायता की कमी नहीं होने दी जाएगी।
मंगलवार को केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र ने इस संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए एडवायजरी भी जारी की है। राज्य सरकार को संक्रमित स्थानों पर मवेशियों के बचाव के लिए गोट पॉक्स टीकाकरण का प्रबंध करने को कहा गया है। विशेषकर जोधपुर, बीकानेर और जैसलमेर आदि जिलों में विशेष सावधानी की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि अभी तक राजस्थान सरकार ने त्वरित समाधान का प्रयास नहीं किया है। प्रशासन को गंभीरता से सक्रिय होना होगा। ज्ञात रहे जोधपुर संभाग में ही 1200 से अधिक पशुधन की हानि हुई है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

