पेयजल संकट को लेकर आंदोलन की तैयारियां तेज

गांव-गांव पहुंच रही कलम की क्रांति टीम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पेयजल संकट को लेकर आंदोलन की तैयारियां तेज। लूणी विधानसभा क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट को लेकर 11 जून को जिला कलेक्टर कार्यालय के घेराव की तैयारियां तेज हो गई हैं। कलम की क्रांति टीम के नेतृत्व में इस आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन दिलाने के लिए गांव-गांव संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि 25 मई को लूणी विधान सभा क्षेत्र के 150 गांवों की ओर से प्रशासन को पेयजल समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था। उस दौरान प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था,जिसकी अवधि 10 जून को समाप्त हो रही है।

नगर निगम की टीम ने पकड़े निराश्रित पशु

आंदोलनकारियों का आरोप है कि अब तक मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके चलते 11 जून को कलेक्टर कार्यालय के घेराव का निर्णय लिया गया है। घेराव की तैयारियों के तहत गौतम सिंह बड़ली के नेतृत्व में कलम की क्रांति टीम गांव-गांव पहुंचकर लोगों को पीले चावल देकर आंदोलन में शामिल होने का निमंत्रण दे रही है।

टीम ग्रामीणों को पेयजल समस्या के समाधान के लिए एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान कर रही है। आयोजकों का दावा है कि घेराव कार्यक्रम में लूणी विधानसभा क्षेत्र के करीब 150 गांवों से हजारों लोग शामिल होंगे।