शराब ठेकेदारों ने पुलिस कमिश्नर के खिलाफ खोला मोर्चा

  • मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
  • कल पुलिस कमिश्रर को चाबी सौंपने की चेतावनी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शराब ठेकेदारों ने पुलिस कमिश्नर के खिलाफ खोला मोर्चा। पुलिस कमिश्नर शरत कविराज के कथित रवैये से परेशान होकर शराब ठेकेदारों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आज जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और कल से पुलिस कमिश्रर को अपनी-अपनी दुकानों की चाबी सौंपने की चेतावनी दी।

शराब ठेकेदारों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि जब से पुलिस कमिश्नर शरत कविराज जोधपुर में पदस्थापित हुए हैं तब से लगातार शराब ठेकेदारों को परेशान करने का कार्य कर रहे हैं। इसके लिए शराब ठेकेदार पुलिस कमिश्नर से भी मिले थे लेकिन वह और अधिक नाराज हो गए।

वैश्विक स्वास्थ्य परिदृश्य में आयुर्वेद की स्वीकार्यता निरंतर बढ़ी: डॉ.गोस्वामी

उन्होंने प्रत्येक दुकान पर कमाण्ड सेंटर द्वारा सीसी टीवी कैमरा लगवाने की बात कही। शराब ठेकेदारों ने आरोप लगाया है कि पुलिस द्वारा की जा रही नाजायज कार्रवाई से शराब खरीदने वाले व्यक्ति की निजता का हनन होगा। इसलिए हम शराब ठेके चलाने में असमर्थ है और कल से हम सभी अनुज्ञाधारी दुकानें बंद करके दुकानों की चाबियां पुलिस कमिश्नर को सुपुर्द कर देंगे ताकि इनके द्वारा ही शराब ठेकों का संचालन किया जा सकें।