Doordrishti News Logo

शिक्षकों की कमी होगी दूर,रीट पास के साथ रिटायर्ड भी कर सकेंगे आवेदन

जोधपुर,प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए अब गेस्ट फैकल्टी लगाई जाएंगी। इसके तहत अलग-अलग जिलों में खाली चल रहे लेवल-1, लेवल-2, सेकेन्ड ग्रेड, व्याख्याता,पीटीआई के साथ प्रयोगशाला सहायक के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इसमें रिटायर्ड टीचर्स के साथ रीट पास कर चुके 9 लाख अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे।
लेवल-1 व लेवल-2 के लिए रीट पास करना अनिवार्य होगा। रिटायर्ड शिक्षकों के लिए रीट की बाध्यता नहीं होगी। दीपावली की छुट्टियों के बाद एक नवंबर से यह प्रक्रिया शुरू होगी। 12 नवंबर तक प्रक्रिया को पूरा भी कर दिया जाएगा। इसमें 21 से 30 हजार तक का मानदेय मिलेगा।

नवंबर में आवेदन के साथ मिलेगा पद स्थान

गेस्ट फैकल्टी योजना के तहत 1 नवंबर को जिला स्तर पर राजस्थान के सभी स्कूल खाली चल रहे पदों की जानकारी जारी करेंगे। इसके बाद 2 से 4 नवंबर तक आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। 5 नवंबर को आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद 7 नवंबर को उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी।

दस नवंबर को जारी होगी लिस्ट

9 नवंबर को आवेदन करने वाले उम्मीदवारों पर आपत्ति मांगने और उसकी जांच के बाद 10 नवंबर को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद 11 नवंबर को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद 12 नवंबर को सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी। जिन्हें 19 नवंबर तक पोस्टिंग दे दी जाएगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का सलेक्शन जिला स्तर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी की देखरेख में गठित कमेटी द्वारा किया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

राज्यपाल ने दिलाई संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

September 7, 2026

पिलानी के डॉ.राघव पाठक को जर्मनी का प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक अवार्ड

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026