Doordrishti News Logo

डॉ. एसएस राठौड़ नए प्रिंसिपल

जोधपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृहनगर में बेकाबू होते कोरोना को नियंत्रित करने की नाकामी की पहली गाज डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल पर गिरी है। सरकार ने रविवार शाम आदेश जारी कर डॉ. जीएल मीणा को प्रिंसिपल पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर पूर्व में प्रिंसिपल रह चुके डॉ. एसएस राठौड़ को नियुक्त किया है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में डॉ. मीणा को प्रिंसिपल पद से हटाने का कारण प्रशासनिक ही बताया गया है। उन्हें एपीओ कर जयपुर में उपस्थिति देने को कहा गया है। जोधपुर में कोरोना बेहद भयावह रफ्तार से बढ़ रहा है।

Medical college principal, done APO
डॉ एसएस राठौड़

कोरोना संक्रमितों के नित नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। जोधपुर में चार दिन में 4,951 संक्रमित मिल चुके हैं 45 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। मरीजों के दबाव से सभी प्रमुख अस्पतालों की व्यवस्थाएं चरमराना शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि डॉ. मीणा कोरोना मरीजों की संख्या कम होने के दौरान ठोस कार्य योजना के साथ व्यवस्थाओं को सुचारू नहीं बना पाए।

medical college principal done apo
जीएल मीणा

ऐसे में इसका खामियाजा अब मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ भुगतना पड़ रहा है। वे वास्तविक से अनभिज्ञ नजर आते रहे। सूत्रों के अनुसार इन हालात के बीच दो दिन पूर्व जिला कलेक्टर की ओर से राज्य सरकार को भेजी गई रिपोर्ट में वर्तमान हालात से निपटने के लिए डॉ. मीणा के स्थान पर नए प्रिंसिपल को नियुक्त करने को कहा गया था। राज्य सरकार ने इस रिपोर्ट के आधार पर ही यह फैसला किया है। डॉ. राठौड़ पूर्व में इस पद पर रह चुके हैं।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026