विश्व शांति के लिए होगा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

महंत डॉ.रामप्रसाद के सान्निध्य में मंगलवार शाम 7 बजे होगा आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज)विश्व शांति के लिए होगा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर मंगलवार को विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं श्रीराम नाम जप का आयोजन विश्वभर में किया जाएगा।महंत डॉ.रामप्रसाद के सानिध्य में यह कार्यक्रम मंगलवार शाम 7 बजे एक साथ होगा।

घर-घर पहुंचे भक्ति का संदेश
महंत डॉ.रामप्रसाद ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे 26 मई शाम 7 बजे अपने घरों के पास के मंदिरों,सामुदायिक भवनों और सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें। बड़ा रामद्वारा सूरसागर में संतों के सान्निध्य में कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होगा।

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न

दीप प्रज्ज्वलन और सामूहिक प्रार्थना
कार्यक्रम में हनुमान चालीसा पाठ,राम नाम जप,दीप प्रज्ज्वलन और सामूहिक प्रार्थना होगी। आयोजन का उद्देश्य विश्व में शांति,सद्भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

VHP का समर्थन
विश्व हिंदू परिषद,जोधपुर प्रांत के अध्यक्ष डॉ.राम गोयल ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों,युवाओं और सामाजिक संगठनों से इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया, रील्स के जरिए इस संदेश को देश-विदेश तक पहुंचाएं।

सामूहिक प्रार्थना से शांति
आयोजकों ने कहा विश्व के हर शहर,कस्बे,गलीमोहल्ले और मंदिर में एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर विश्व शांति का दिव्य संदेश दें।