भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न

  • बूथ मैनेजमेंट से AI तक कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण
  • परिंडे लगाकर दिया पर्यावरण का संदेश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न। भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 शुक्रवार को राष्ट्रगान के साथ संपन्न हो गया।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में हुए दो दिवसीय आवासीय शिविर में कार्यकर्ता विकास,बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया और AI तकनीक पर गहन मंथन हुआ।

6 सत्रों में हुआ वैचारिक- व्यावहारिक प्रशिक्षण
1.कार्यकर्ता विकास:पूर्व जिलाध्यक्ष भोपाल सिंह बडला ने कहा कि नियमित बैठक,प्रशिक्षण और संवाद से ही संगठन मजबूत होता है। मंडल अध्यक्ष हरि सिंह पंवार ने शारीरिक- मानसिक मजबूती पर जोर दिया।

2.संगठन की कार्यपद्धति: ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.महेंद्र कुमावत ने बताया कि बैठक,प्रवास,कार्यालय संचालन में अनुशासन जरूरी है।

3.बूथ प्रबंधन: पूर्व महापौर राजेंद्र कुमार गहलोत ने ‘मन की बात’ के प्रभावी संचालन और मतदाता सूची प्रबंधन की रणनीति समझाई।

साबरमती-जोधपुर ट्रेन का जैसलमेर तक नियमित संचालन प्रारंभ

4.सोशल मीडिया-AI: प्रदेश प्रवक्ता डॉ.अरविंद गिरधर शर्मा ने नमो ऐप, सरल ऐप और डीप फेक से बचाव की जानकारी दी।

5.चुनाव प्रबंधन: जीव-जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई ने जनसंपर्क और मीडिया मैनेजमेंट के टिप्स दिए।

6.राष्ट्र निर्माण: प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा ने RSS की स्थापना और वैचारिक पृष्ठभूमि पर चर्चा की।

पर्यावरण-सेवा का संदेश
शिविर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जन्मदिन घेवर काटकर मनाया गया। वृक्षारोपण किया गया और पशु- पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। अंतिम चरण में परीक्षा लेकर प्रशिक्षण का मूल्यांकन भी किया गया।

ये थे मौजूद
विधायक देवेंद्र जोशी,पूर्व चेयरमैन मेघराज लोहिया, पूर्व महापौर वनिता सेठ, पूर्व उपमहापौर किशन लड्डा,जगत नारायण जोशी, जिला महामंत्री ओमप्रकाश दैया,प्रतिपाल सिंह वालेचा, गौरव जैन सहित सभी मंडल अध्यक्ष,मोर्चा अध्यक्ष और प्रकोष्ठ संयोजक उपस्थित थे।

समापन पर जिलाध्यक्ष पालीवाल ने सीखी गई बातों को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। मंच संचालन प्रतिपाल सिंह वालेचा ने किया।