Doordrishti News Logo

लूट और चोरी की बड़ी योजना थी, अवैध हथियारों और मिर्च पाउडर के साथ तीन गिरफ्तार

जोधपुर, शहर की देवनगर पुलिस ने रात को पासपोर्ट कार्यालय के पास में तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से अवैध हथियार मिलने के साथ ही मिर्च पाउडर भी जब्त किया गया। एक आरोपी देवनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर निकला है तो दूसरा हाल में जेल से जमानत पर छूटा है। पूछताछ में पता लगा कि यह लोग रात में किसी बड़ी चोरी या लूट की वारदात को अंजाम देने वाले थे। मगर उससे पहले ही पुलिस के हाथ लग गए। तीनों ने नशे की पूर्ति के लिए यह योजना बनाई थी।

देवनगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि रात में पुलिस की तरफ से गश्त की जा रही थी। तब पासपोर्ट कार्यालय के पास में तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। तलाशी लिए जाने पर उनके पास से चाकू, लगिया, सरिया और मिर्च पाउडर जब्त किया गया। पकड़े गए युवकों में पंचोलिया नाडी प्रतापनगर निवासी अंकित पुत्र मुकेश वाल्मिकी, माधोबाग हरिजन बस्ती हाल पंचोलिया नाडी निवासी मिथुन पुत्र शेरू वाल्मिकी एवं शनि उर्फ माणक पुत्र ताराचंद को पकड़ा गया। थानाधिकारी ने बताया कि अंकित थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ 15 प्रकरण पहले से ही आर्म्स एक्ट, लूट चोरी आदि में दर्ज हो रखे हैं। जबकि मिथुन के खिलाफ 7 प्रकरण सामने आए हैं। उसके खिलाफ भी चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट में केस सामने आए हैं। यह लोग नशे की प्रवृति रखते हैं, रात को इसकी पूर्ति के लिए लूट अथवा चोरी की वारदात की योजना बना रहे थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026